🐄
Tiwana Nutrition
Dairy Farm Excellence
पशु पोषण विशेषज्ञ
Professional Livestock Advisory
विशेषज्ञ मार्गदर्शिका

डेयरी फार्म की
समस्या निवारण गाइड

फार्म की आम समस्याओं के कारण, लक्षण और उनके व्यावसायिक समाधान — एक व्यापक संदर्भ पुस्तिका।

13
मुख्य समस्याएं
80+
समाधान बिंदु
100%
व्यावहारिक सलाह
01
🔍
कारण, लक्षण और समाधान
कारणलक्षणहल
फीड की मात्रा ज्यादा और चारे की मात्रा कम (खुराक का संतुलन सही नहीं)गोबर का पतला होना
जुगाली कम होना
फीड की मात्रा पशु के दूध के अनुसार देना
अनाज का ज्यादा खिलानागोबर का पतला होना
जुगाली कम होना
अनाज नहीं खिलाना; खुराक को फीड के साथ Balance करना
चारे और फीड की Mixing नहीं करनाकेवल फीड को अलग करके खाना
जुगाली कम होना
चारे और फीड की Mixing सही करना
चारे और फीड का अचानक बदल देनागोबर का पतला होना
जुगाली कम होना
चारे और फीड को धीरे–धीरे बदलना
टोके का साईज छोटा होनाजुगाली कम होनाचारे का साईज 0.75 से 1.5 इंच तक रखना
सर्दी का हरा चारा खिलानागोबर का पतला होना
जुगाली कम होना
खुराक में भूसा की मात्रा ज्यादा होना
चारे को एक दिन पहले काट लो और दूसरे दिन खिलाना
खुराक में ऐनरजी की मात्रा फीड से पूरी करना
गाय का Comfortज्यादा से ज्यादा गाय खड़ी होना
जुगाली कम होना
गाय को Soft जगह पर ज्यादा से ज्यादा बिठाना
गाय को ज्यादा जगह प्रदान करना
गर्मी का बुरा प्रभावजानवर का ज्यादा होकना और लार का ज्यादा निकलना
ज्यादा से ज्यादा गाय खड़ी होना और जुगाली कम होना
कच्ची जगह के ऊपर ज्यादा रखना, पंखे, Sprinkler and Fogger ज्यादा प्रदान करना
मछर और मक्खी का ज्यादा होनापशुओं का ज्यादा disturb होना और जुगाली कम होनामछर और मक्खी को मछरदानी से रोकना
Insect wire or fumigation का प्रयोग करना
दूध में पानी का मिलानादूध का सैंपल फार्म से लेनादूध की सही फेट BMC द्वारा चैंक करवाना
02
🧪
कारण, लक्षण और समाधान
कारणलक्षणहल
खुराक में प्रोटीन की मात्रा का कम होनाखुराक में भूसा की मात्रा ज्यादा, पक्की होई चरी, जवार और बाजरा खिलानाखुराक में प्रोटीन की मात्रा को फीड से पूरी करना
खुराक में प्रोटीन की मात्रा का ज्यादा होना पर energy की मात्रा कम होनासरदी में बरसीन, जवी और Rye Grass का खिलानाखुराक में energy की मात्रा फीड से पूरी करना
दूध में पानी का मिलानादूध का सैंपल फार्म से लेनादूध की सही SNF BMC द्वारा चेक करवाना
खुराक में फीड और Mineral की मात्रा कम होनाखुराक में फीड और Mineral की मात्रा बढ़ाना
03
🥛
कारण, लक्षण और समाधान
कारणलक्षणहल
कुदरती दूध का कम होनाव्याना से 3 और 5 महीने बाद दूध की Production कम होती हैइस में कुछ नहीं करना
पानी का कम पीनापशु का खूटे के साथ बन्दा होना
फार्म में पानी की मात्रा कम होना (1 लीटर दूध के लिए 4-5 लीटर पानी जरूरी)
पशुओं को खुल्ला छोड़ना
पशुओं को फार्म में हर समय साफ और सुथरा पानी पिलाना चाहिए
अचानक खुराक का बदलना1. फीड का Trial लगाने के समय
2. अब वाले चारे का खत्म होना और अचानक नए चारे को खुराक में देना
1. धीरे–धीरे फीड को बदलना
2. नए चारे को अब वाले चारे साथ धीरे–धीरे बढ़ाना
खुराक का सही न होना और पशुओं को चारे के साथ गलत फीड देना1. सदी वाले चारे के साथ High protein feed खिलाना
2. किसान की फीड का अच्छी कुआलीटी का होना
3. खुराक में फीड का ज्यादा मात्रा में होना
1. चारे के अनुसार फीड को खिलाना
2. Trial से पहले किसान की फीड का जांच करवाना
3. फार्म में फीड की मात्रा कम करना
मौसम1. मई, जून में heat stress का होना
2. जुलाई महीने में मख्खी और मछर का ज्यादा होना
3. दिसंबर और जनवरी में ठंड ज्यादा होना
4. Off Season में चारे की कुआलीटी बुरी होना
1. Cooling Management को सही रखना
2. insect wire and fumigation का प्रयोग करना
3. Shed को कवर करना
4. Off Season के लिए चारे की पहले से planning करना
गाय का Comfort कम होना1. Heat stress
2. Hard bedding का होना
3. पशुओं की over crowding होना
1. फार्म से सही cooling system बनाना
2. गाय का comfort level soft bedding द्वारा बढ़ाना
3. पशुओं को ज्यादा जगह प्रदान करना
पशुओं की सेहत सही ना होना1. लम्बे समय से deworming न कराना
2. अभी जल्दी फार्म में vaccination का होना
3. पशुओं में sub clinical mastitis का होना
1. पशुओं की deworming करवाना
2. Recovery तक wait करना
3. डाक्टर की सलाह के साथ Antibiotic से treat करना
पशुओं का Heat में होनापशुओं द्वारा गर्मी के लक्षण दिखानाकिसान को सलाह दी जाती है कि गर्मी के बाद दूध का उतपादन आपने आप ही ज्यादा हो जायेगा
04
🌾
कारण, लक्षण और समाधान
कारणलक्षणहल
पशुओं का खूटे के साथ बन्दा होनाजानवरों को खुला छोड़ना
Feeding के कुछ समय बाद ही खुरली का खाली होना1. पशुओं की BCS बहुत कम होना
2. Feeding के बाद रूमेन फिल स्कोर 3 से 4 होना
1. खुराक में drymatter की मात्रा पशुओं की जरूरत अनुसार बढ़ाना
2. अगली feeding के समय 5% खुराक का बचना चाहिए
चारे और फीड की कुआलीटी का बुरा होना1. सुक्के और पक्के हुए चारे को खिलाना
2. अचार में उर्ली (फफूंद) का होना
3. फीड की कुआलीटी बुरी होना
1. हरे और अच्छी कुआलीटी का चारा खिलाना
2. अच्छी कुआलीटी की फीड (टिवाणा फीड) खिलाना
पशुओं की Deworming न होना / डाईरिया1. गोबर में Smell and mucus का होना
2. गोबर का पतला होना
1. फार्म में पशुओं की Deworming करवाना
2. डाक्टर की सलाह के साथ डाईरिया का इलाज करवाना
रुमेन ऐसीडोसिस1. गोबर का पतला होना
2. जुगाली कम होना
रुमेन ऐसीडोसिस को पशुओं में सही करना
फार्म में ओवर कराउडिंग का होना1. खुरली में एक ही समय पर सारे पशुओं द्वारा खुराक का न खा पाना
2. कुछ पशुओं में BCS का कम होना
Group में पशुओं की संख्या उनकी जगह के अनुसार रखना
पशुओं में Heat stress का होनाहोंकना, लार का गिरना और ज्यादा पशुओं का खड़े होना1. फार्म में Shed, पंखे और Sprinkler का होना
2. छाया के नीचे soft बेडिंग देना
3. पूरे दिन की खुराक को 4 वार में खिलाना
ताजे व्याये हुए पशुBCS का तेजी से कम होनाताजे व्याय हुए पशुओं को अलग Group में खिलाना
05
📏
पशुओं की स्टेज, लक्षण और समाधान
पशुओं की स्टेजलक्षणहल
गायों को दूध से छोड़ने समय BCS रेंज 3 से 3.25 होनी चाहिए>3.0–3.251. कुछ दिन के लिए खुराक में भूसा की मात्रा को बड़ाओ और फीड की मात्रा को कम करो
2. कुछ दिन खुराक में Choline कलोराईड खिलाओ
व्याने के समय BCS की रेंज 3.5 से 4.00 होनी चाहिए<3.5 BCS: दूध का उतपादन कम होना, Reproduction का अच्छा नहीं होना

>4.0 BCS: Rop and Dystocia के केश का बढ़ना, दूध का उतपादन कम होना
खुराक में T20 Dry Feed को बढ़ाना

खुराक में Feed की मात्रा कम नहीं करना
व्याने से 30 दिन बाद BCS की रेंज 2.75 से 3.00<2.75 BCS:
1. Reproduction का कम होना
2. Ketosis का होना
3. अचानक दूध का कम होना
1. खुराक में T20 Fresher Feed खिलाना:
0-10 दिन: 6 किलो फीड
10-20 दिन: 8 किलो फीड
20-30 दिन: 10 किलो फीड

2. ताजा व्यायी गायों को comfort में रखना
3. ताजा व्यायी गायों को दूध वाली गायों के Group में नहीं डालना
06
🔬
लक्षण, कारण और समाधान
लक्षणकारणहल
गोबर का पतला होनाखुराक में सर्दी वाले चारे की मात्रा ज्यादा होनाखुराक में भूसा की मात्रा बढ़ाना; चारे को एक दिन पहले काटना
खुराक में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा और ऐनरजी की मात्रा कमखुराक में प्रोटीन की ऐनरजी की मात्रा बढ़ाना
खुराक में अनाज ज्यादा खिलानाखुराक में ज्यादा अनाज बंद करना
पशुओं की Deworming नहीं होनापशुओं की Deworming करवाना
खुराक में फीड की मात्रा ज्यादा खिलानाखुराक में फीड की मात्रा कम करना
चारे और फीड को मिक्स नहीं करनाचारे और फीड को हाथ से मिलाना
बैकटेरेयन इनफैकशन का होनाडाक्टर की सलाह के साथ Antibiotic treatment करवाना
गोबर का Hard होनाकम पानी पीनापानी ज्यादा पिलाना
खुराक में प्रोटीन की मात्रा कम होना (चरी, जवार और भूसा ज्यादा खिलाना)खुराक में प्रोटीन की मात्रा फीड के साथ बढ़ाना
पशु का लेट सूये में होना
खुराक में फीड की मात्रा कम होना
पक्के हुए चारे को खिलाना और कुतरे का साईज बड़ा होनाखुराक में प्रोटीन की मात्रा फीड के साथ बढ़ाना
07
🪣
निरीक्षण, प्रभाव और समाधान
निरीक्षणप्रभावहल
खुरली का Feeding के बाद जल्दी खाली होनाDMI कम होना
BCS कम होना
उतपादन का कम होना
खुराक का Dry matter बढ़ाना (फीड और चारे की मात्रा बढ़ाना)
खुराक में फीड छांट–छांट के खानादूध की फैट का कम होनाखुराक में फीड और चारों को सही ढंग से मिलाना
खुरली से फीड का बाहर गिरनाDMI कम होनाखुरली का साईज बढ़ाना
खुरली का गंदा होना, बीच दराड और खुखदरा होनापशुओं में Toxicity होना और immune system का कमजोर होनाखुरली को समय–समय पर सही ढंग के साथ साफ करना
खुरली को अंदर से smooth रखना
आईतकार या वरगाकार खुरलीसफाई करते समय मुश्किल आनाखुरली की Dimension U shape रखना
खुरली की उचाई ज्यादागायों का drymatter intake कम होनाखुरली की उचाई जमीन से 12 सेंटीमीटर पर रखना
08
💧
निरीक्षण, प्रभाव और समाधान
निरीक्षणप्रभावहल
Absent (टैंक न होना)पानी कम पीनावाटर टैंक की व्यवस्था करना
वाटर टैंक का गंदा होना, हरे रंग की काई लगनापानी कम पीना
पशुओं को toxicity होना
समय–समय पर वाटर टैंक को साफ करते रहना
चूने की coating करना
वाटर टैंक का आकार कम होनापानी का Intake पूरा ना होनावाटर टैंक का आकार पशुओं की संख्या के अनुसार रखना
वाटर टैंक ज्यादा दूर होनापानी का Intake पूरा ना होनापशुओं से वाटर टैंक की दूरी 15 मीटर से कम रखना
पानी का ज्यादा गरम और ज्यादा ठंडा होनापानी कम पीनासाफ और ताजा पानी पिलाना
09
🔎
निरीक्षण, प्रभाव और समाधान
निरीक्षणप्रभावहल
रुक–रुक के पिशाब करनापानी कम पीनासाफ और ताजा पानी पिलाना
पिशाब का रंग पीला होनापानी कम पीना
खुराक में भूसे की मात्रा ज्यादा होना
खुराक में दवाई का मिला होना
खुराक में भूसा की मात्रा कम करना और फीड की मात्रा ज्यादा करना
कुछ नहीं करना
पिशाब का रंग लाल होनाBabesiosis
पिशाब वाली थैली में infection होना
Phosphorus की कमी होना
सरसों का चारा खिलाना
एक साथ ज्यादा पानी पी लेना
डाक्टर की सलाह से ईलाज करवाना
10
🏠
10A — Bedding Material
निरीक्षणप्रभावहल
पक्की या कंकरीट की फरशजानवरों का कम बैठना और ज्यादा खड़े होना
जुगाली का कम होना
दूध की फेट का कम होना
पशुओं में लंगडापन आना
Mastitis का होना
फार्म में पशुओं के लिए Shed के नरम जगह का होना (मिट्टी, रेत और गढ़े)
👥
10B — Over Crowding
निरीक्षणप्रभावहल
पशुओं में competition का बढ़नाDMI का कम होना
पशुओं में चोट लगने का खतरा बढ़ना
Group में पशुओं की संख्या उनकी जगह के अनुसार रखना
2.5 फुट जगह दूध वाले पशुओं लिए
3 फुट जगह व्याने वाले पशुओं लिए
11
🏥
निरीक्षण, प्रभाव और समाधान
निरीक्षणप्रभावहल
मौसमज्यादा गर्मी, सर्दी और humidity का होनापशुओं को खराब मौसम से बचाना
रख–रखावफार्म में तंग जगह का होना
पशुओं को बांध के रखना
पशुओं को खुली जगह में रखना
ventilation का अच्छा होना
पशुओं को खुला रखना
Beddingपक्का और कंकरीट फर्श
bedding material का नहीं होना
पशुओं को कच्ची जगह में रखना (मिट्टी, रेत और गढ़े)
Excess Nitrozan and Proteinखुराक में Nitrozan and Protein का ज्यादा होना
high protein and high moisture वाले चारे को अचानक खिलाना (बरसीम, राई घास और मटर का छिलका)
खुराक में ज्यादा प्रोटीन को ऐनजी के साथ Balance करना
अचार (Silage)अचार में उर्ली का लगा होना (फफूंदी की वजह से immune system कमजोर हो जाता है)पशुओं को उर्ली वाला अचार नहीं खिलाना चाहिए
रुमेन ऐसीडोसिसरुमेन ऐसीडोसिस immune system को कमजोर कर देता है जिस की वजह से पशुओं को mastitis हो जाती हैपशुओं में रुमेन ऐसीडोसिस होने से बचाना चाहिए
फार्म में साफ सफाईफार्म में bedding material and milking मशीन की साफ सफाई न होने पर पशुओं में mastitis की समस्या हो जाती हैफार्म में सही ढंग से साफ सफाई रखो
1
Predip and Postdip
2
सही ढंग के साथ पशुओं की पूरी Milking करना
3
Milking Machine की साफ सफाई और प्रैशर का सही होना
4
Milking Machine की सही ढंग के साथ लगाना और हटाना
5
पशुओं का mastitis सकोर चेक करना, फिर कलीनीकल mastitis वाले पशुओं को अलग करके उनका ईलाज करना
6
ईलाज के दौरान पशुओं को फीड कम खिलाना
7
Milking के बाद पशु को चारा और फीड खिलाना
8
गाय की साफ सफाई ज्यादा रखना
9
फार्म की साफ सफाई ज्यादा रखना
10
Dry Cow Therapy
12
🦶
कंडीशन, कारण और समाधान
कंडीशनकारणहल
गाँय का housing management का सही न होनापशुओं का बंधा होना
पक्की और कंकरीट फर्श होना (white line disease and SOLEULCER)
पशुओं को खुले छोड़ना
पशुओं को कच्ची जगह में रखना
वातावरण संबधी कारण1. गर्मी के तनाव के कारण पशुओं को ज्यादा खड़े होना जिस के कारण पशुओं में लंगडापन आ जाता है
2. फार्म में साफ सफाई का कम होना (Foot Rot की बिमारी)
3. खुरा की लम्बे समय से trimming न करना (खुरा का बड़ा होना)
1. फार्म में छेड के नीचे कच्ची जगह में पशुओं को ज्यादा से ज्यादा बिठाना
2. फार्म में साफ सफाई रखना; foot bath की विवस्था (2% copper sulfare solution)
3. समय–समय पर खुरा की trimming करना
रुमेन ऐसीडोसिस के कारण Laminitis की बिमारी का होना1. खुराक में फीड और अनाज की मात्रा बड़ जाना
2. चारे और फीड का मिक्स न होना
3. आचार के साथ मीठा सोडा न होना
4. चारे का कुतरा छोटा होना
1. फीड और चारे का Balance होना और खुराक में ज्यादा अनाज न खिलाना
2. चारे और फीड को अच्छी तरह से मिक्स करना
3. आचार के साथ मीठा सोडा होना
4. चारे का कुतरा 0.75–1.5 ईंच रखना
(Acute Laminitis: डाक्टर की सलाह से ईलाज करवाना)
खुराक में Mineral की कमी होनाZinc, Copper, Mn, Co and Biotin की कमी होनाखुराक में Mineral की मात्रा पूरी करना
13
🔄
कंडीशन, कारण और समाधान
कंडीशनकारणहल
MalefactorSemen की कुआलीटी घटिया होना
a) Infected Semen
b) Dead Semen
Semen की कुआलीटी चेक करना
Bull का टैस्ट करवाना
Human Factor1. Semen का Collection and storage सही तरीके के साथ न करना
2. A.I. technique का सही न होना
3. पशुओं में Heat पता न लगना
4. Standing Heat के लक्षण: Glassy, Ropy, Stringy
1. Semen storage container में गैस का Level सही रखना
2. A.I. technique का सही होना
3. पशुओं में सही Heat पता लगाना और A.I. की Timing को सही रखना
4. Standing Heat में पशुओं की A.I. करना (Heat शुरू होने के 12 से 16 घंटे के बीच होती है)
Female Factor1. Ovulation का सही न होना या लेट होना
2. हारमोन के बैलेंस का सही न होना (Long heat)
3. गाय की बच्चेदानी में कमी होना:
a) बच्चेदानी में infection होना
b) बच्चेदानी का hard होना
c) बच्चेदानी का मूड़ा होना
1. इन पशुओं की फार्म में छांटी करनी
2. डाक्टर की सलाह के साथ हारमोन का ईलाज करवाना
3. डाक्टर की सलाह के साथ बच्चेदानी की सफाई करवाना
4. Bull द्वारा गाय को आस लगवाना